फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नागरिक-प्रथम की सोच के साथ काम करें अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर बुधवार को आईगॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर सेवा भाव सत्र का आयोजन किया गया। इसमें डीएम चर्चित गौड़, सीडीओ जागृति अवस्थी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक चले सत्र में नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सत्र में नागरिक केंद्रितता, सेवा-भाव, सहानुभूति, तत्परता और आमजन की संतुष्टि को प्राथमिकता देने से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। अधिकारियों-कर्मचारियों को नागरिकों की आवश्यकताओं को समझते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। डीएम चर्चित गौड़ ने कहा कि शासकीय सेवा का मूल उद्देश्य जनसेवा है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ करें। आमजन की समस्याओं के समाधान में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी समाधान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य से जुड़े कार्यों में सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार प्रशासन की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। बताया गया कि आईगॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारी समय-समय पर प्रशिक्षण और क्षमता विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें