फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव कराने के लिए अफसर नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है। मतदान से लेकर मतगणना के दौरान आदर्श आचार संहिता और कानून व्यवस्था का पालन कराने की जिम्मेदारी उन पर होगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए वोट तीन जुलाई को होना है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान कलेक्ट्रेट परिसर में होगा। इसके बाद मतगणना आरंभ होगी। मतदान के लिए सदर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा को पीठासीन अधिकारी और मतगणना के लिए गणना सुपरवाइजर नामित किया गया है। मतदान अधिकारी व गणना सहायक के रूप में मत्स्य पालन के सहायक निदेशक विजय पाल, मतदान सहायक शस्त्र लिपिक अमूल वर्मा और राजीव शुक्ल को तैनात किया गया है। संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को दो जुलाई की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान तिथि पर कानून व्यवस्था के लिए एसडीएम सदर डॉ. कृपाशंकर पांडेय, एसडीएम घोरावल जैनेंद्र सिंह, एसडीएम ओबरा प्रकाश चंद्र, डिप्टी कलेक्टर सुशील यादव को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारी तीन जुलाई को सुबह नौ बजे से ही ड्यूटी पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें