फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगपुर गांव निवासी अभिलाख (55) शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर छप्पर में बैठ कर अपने पुत्र धनंजय (35) के साथ उड़द की तोड़ाई कर रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक तेज आवाज के साथ छप्पर पर बिजली गिर गई। पिता-पुत्र बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानन परिजन दोनों वैनी स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें