फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मां कूष्मांडा को लगाया माल पुए का भोग, दर्शन कर मांगी मनौती

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज मेन मार्केट ​स्थित आदिश​क्ति मां दुर्गा ट्रस्ट मंदिर की भव्य प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/डाला। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन रविवार को देवी मंदिरों में भक्तों ने दर्शन पूजन कर मन्नत मांगी। रॉबर्ट्सगंज के साथ जिले में अलग-अलग हिस्से में प्राचीन देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा किए।
विज्ञापन

दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटी रहीं।
मां को मालपुए का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। रॉबर्ट्सगंज नगर के दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर के साथ ही परिसर में स्थित अन्य देवी, देवताओं का भक्तों ने पूजन किया। मेन चौक स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में सुबह के वक्त भक्तों की भीड़ रहीं।
दोपहर के वक्त कम लोग मंदिर पहुंचे। सातो मईया शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रहीं। अमरा भगवती धाम, अमिला धाम समेत अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों ने दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन

वहीं मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम डाला में पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भक्तों ने कूष्मांडा स्वरूप का पूजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने नारियल, चुनरी, फूल-माला अर्पित कर मां के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के प्रधान पुजारी पं.श्रीकांत तिवारी ने मां कूष्मांडा की पूजा से निर्णय क्षमता का विकास होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नवरात्र के चौथे दिन मां को मालपुए का भोग लगाने का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मां को भोग अर्पित किया और प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्र के अवसर पर चोपन ब्लॉक के कुड़ारी गांव में सोन नदी के तट पर स्थित कुंडवासिनी देवी का बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। इसकेे अलावा अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और श्रद्धालु पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ मां की उपासना में जुटे हैं।

रॉबर्ट्सगंज मेन मार्केट स्थित आदिशक्ति मां दुर्गा ट्रस्ट मंदिर की भव्य प्रतिमा। संवाद

रॉबर्ट्सगंज मेन मार्केट स्थित आदिशक्ति मां दुर्गा ट्रस्ट मंदिर की भव्य प्रतिमा। संवाद

रॉबर्ट्सगंज मेन मार्केट स्थित आदिशक्ति मां दुर्गा ट्रस्ट मंदिर की भव्य प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें