फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा से आपूर्ति बंद, आधा जिला अंधेरे में डूबा

Wed, 27 May 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 ओबरा तापीय विद्युत परियोजना से मिलने वाली 132 केवीए की दो सर्किटों से मंगलवार की रात अचानक सप्लाई बंद हो गई। इससे छपका पावर हाउस का कंट्रोल रूम अंधेरे में रहा। पिपरी से भी इमरजेंसी में कंट्रोल रूम को बिजली सप्लाई नहीं की गई। इसकी वजह से सोनभद्र का आधा इलाका अंधेर में डूब गया। साथ ही मिर्जापुर   के राजगढ़, चंदौली के नौगढ़ और चकरघट्टा इलाके में अंधेरा पसरा रहा। गर्मी में पूरी रात लोगों ने चहलकदमी कर बिताई। 
विज्ञापन



छपका पावर हाउस कंट्रोल रूम के एसएसओ आनंद दूबे ने बताया कि मंगलवार की शाम 5:10 बजे ओबरा पावर हाउस से सप्लाई बंद हो गई। 7:15 बजे सप्लाई चालू हुई, पुन: रात्रि में 1:13 बजे फिर बंद हो गई। इससे छपका कंट्रोल रूम में भी अंधेरा छा गया। सवा घंटे बाद 2:36 बजे सप्लाई मिली और 3:12 बजे पुन: सप्लाई बंद हो गई और सुबह 5:35 बजे सप्लाई चालू हुई। बता दें कि छपका पावर हाउस से राबर्ट्सगंज, घोरावल, शाहगंज, रामगढ़, पसही, सुकृत, गुरमा फीडरों के साथ ही मिर्जापुर  के राजगढ़, चंदौली जिले के नौगढ़ और चकरघट्टा फीडर को आपूर्ति होती है। क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इसके चलते सारी रात लोग गर्मी से बिलबिलाए रहे और उनकी नींद भी पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें