फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में बच्चों ने सीखे कई गुर

Tue, 26 May 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला संवाददाता। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर में दस दिवसीय ग्रीष्म शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पेंटिंग, मेहंदी और कचरा से उपयोगी वस्तुओं के निर्माण का गुर सिखाने के साथ मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमाें का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शिखा के निर्देशन में नम्रता, आयुषी, आर्यमन श्रीवास्तव, अस्मित श्रीवास्तव, यशस्वी थर्डे, भव्या थर्डे, आशुतोष तिवारी आदि ने पेंटिंग और मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई और इससे जुड़े गुर सीखे।

 वहीं रचना श्रीवास्तव की ओर से अनन्या, दुर्गमा ग्वाल, अस्मिता प्रकाश, अश्वनी श्रीवास्तव और अरुणिमा उपाध्याय को कचरे से लाभदायक वस्तुओं के निर्माण का गुर सिखाया।
विज्ञापन


हिण्डाल्को रेणुपावर के अध्यक्ष ऊर्जा आरके गुप्ता ने शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रचनात्मक कौशल को और अधिक विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


प्रबंधक जेरार्ड रोड्रिक्स, प्रधानाचार्य गौतम गुप्ता ने कहा कि अवकाश का समय रचनात्मक गतिविधियों के लिए अनुकूल और उपयोगी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें