फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल जलाकर महिला सुरक्षा व सम्मान की दिलाई शपथ

विज्ञापन
बभनी में महिलाओं को शपथ दिलाते एडीओ पंचायत - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। महिलाओं को प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। सरकार ने हर ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण कराया है। सभी लोगों का यह कर्तव्य है कि लोगों को शौचालय के प्रयोग के प्रति जागरूक करें। ये बातें बभनी ब्लाक परिसर में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत रामदर्शन यादव ने कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कैंडल जलाकर महिला सुरक्षा व सम्मान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में महिला अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई। एडीओ पंचायत ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता बढ़ानी होगी। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय, राजेश कुमार, मिथिलेश पांडेय, सुशीला चौबे, सुगंधा, उर्मिला, शबनम, सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें