सोनभद्र। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज में पांच दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए। विभागीय अधिकारियों की टीम ने धर्मशाला चौक स्थित दो दुकान से बर्फी व बर्फी का नमूने, पिपरी रोड स्थित दुकान से मिल्क केक एवं एक होटल से रसगुल्ले और राबर्ट्सगंज बाजार स्थित एक दुकान से बेसन के लडडू का नमूना लिया। नमूना संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक को जॉच के लिए भेजा गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दूबे, प्रमोद कुमार सोनकर शामिल रहे।