फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ गुनी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। एक सप्ताह पहले तक कड़ाके की ठंड से ठिठुरते लोगों को अब दिन की धूप चुभने लगी है। सर्दी का असर कम मान लोग लापरवाही कर रहे हैं। इसका असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार के मामले तेजी से बढ़े हैं। दुद्धी सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यहां सामान्य दिनों में 150 से 200 मरीज आते थे। इन दिनों यह संख्या 300 के पार रह रही है। बृहस्पतिवार को 322 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

झारखंड और छत्तीसगढ़ बाॅर्डर पर स्थित सीएचसी में इन राज्यों से भी मरीज आते हैं। यहां मरीजों का दबाव अधिक रहता है। मौसम में बदलाव के बाद अचानक से बीमारियों का प्रभाव बढ़ने से मरीज भी बढ़ने लगे हैं। सीएचसी के ओपीडी में पर्ची और दवा काउंटर पर लंबी कतार लग रही है। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार से लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह से मरीज बढ़े हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव इसकी वजह है। बीमारी से बचने के लिए लोगों को नियमित गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। खास तौर पर बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। दिन का तापमान अधिक रह रहा है, लेकिन सुबह, शाम सर्दी का असर बना हुआ है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बीमार कर सकती है। बच्चों को ठंडी चीज खाने के लिए न दें। गर्म पानी में ही नहलाएं। सिर व कान अभी ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें