फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 68 मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। खास तौर से फैक्ट्रियों वाले इलाकों में संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 68 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित मिले लोगों में अधिकांश शक्तिनगर, रेणुकूट व बीजपुर क्षेत्र स्थित बड़ी कंपनियों में काम करने वाले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 4605 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 28 मरीज इलाज के बाद सोमवार को स्वस्थ घोषित किए गए। जिले में एक्टिव मामले 285 हो गए हैं। इसकी पुुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीमें सोमवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। सोमवार को 1804 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा सोमवार को 1843 लोगों की रिपोर्ट भी आई। इसमें 68 पाजिटिव और 1775 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 202908 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 201268 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4605 पॉजिटिव और 196663 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 67 की मौत हो चुकी है। 23 की मौत सोनभद्र और 44 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। सोमवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें