फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचीस सौ के पार पहुंची कोरोना संक्रमित की संख्या, 21 और मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को 21 कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने पर जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 2508 हो गई। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 70 मरीज इलाज के बाद सोमवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। सोमवार को 21 और पाजिटिव मरीज मिलने पर जिले में एक्टिव मामले अब 254 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें सोमवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों व कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1752 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1742 लोगों की सोमवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 21 पाजिटिव और 1721 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 93170 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 91944 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2508 पाजिटिव और 89436 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1226 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को 21 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 254 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 22 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें