सोनभद्र। जिले में आठ महिलाओं समेत 34 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 2822 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 38 मरीज बुधवार को इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2541 हो गई है। बुधवार को 34 कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले में एक्टिव मामले में 249 हो गए हैं।
उधर, चिकित्सकों की टीमें बुधवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1763 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1667 लोगों की बुधवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 34 पाजिटिव और 1633 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 108035 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 106512 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2822 पाजिटिव और 103690 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1523 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को 34 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 249 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से चार की मौत सोनभद्र और 28 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।