फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी कम लागत में बनाएगा अधिक बिजली

Sun, 07 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद परियोजना में ऊष्मा की रिसाइकलिंग कर प्रति यूनिट 15 मेगावाट अधिक बिजली पैदा की जाएगी। इसके लिए कुलिंग वाटर थर्मल एनर्जी कनवर्जन तकनीक ईजाद की गई है। लखनऊ में शनिवार को संपन्न हुए 14वीं उत्तर क्षेत्रीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन में परियोजना की प्रोफेसन सर्किल से जुड़ी पिनेकल टीम ने टेबल प्लान आधारित माडल के जरिए इसका प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बताया कि पांच सौ मेगावाट वाली इकाई के कंडेसर निकास प्रणाली के जरिए जो ऊष्मा (स्टीम) व्यर्थ जाती है, उसकी रिसाइकलिंग कर प्रत्येक यूनिट से 12 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन किया जा सकता है। इस तकनीक में अमोनिया एवं पानी का मिश्रण इस्तेमाल किया जाएगा और इसके जरिए कंडेसर की ऊष्मा सीधे टरबाइन में ले ली जाएगी। इस तकनीक से जहां यूनिट का उत्पादन बढ़ेगा वहीं लागत कम होने से बिजली सस्ती भी पड़ेगी।

प्रस्तुति को बेहतर मानते हुए टीम संयोजक वरिष्ठ प्रबंधक ईएमडी, ताबिश अदिल, सदस्य उपप्रबंधक कमीशनिंग हरेंद्र सिंह गुर्जर, उप प्रबंधक ईएमडी पंकज कुशवाहा, सहायक प्रबंधक प्रचालन  संदीप मलिक, राजेश गोयल को एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) सप्तर्षि रॉय ने प्रतियोगिता में प्रथम उप विजेता की ट्रॉफ ी प्रदान की।
विज्ञापन


 मौजूद रहे रिहंद परियोजना के समूह महाप्रबंधक के श्रीधर की  भी इसके लिए सराहना की। के श्रीधर ने बताया कि इस टीम को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रोफेशनल सर्किल प्रतियोगिता  में भी भाग लेने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें