फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रद्द हुई परीक्षा तो बम से उड़ा दूंगा एनटीपीसी परियोजना को, छात्र ने प्रोफेसरों को दी धमकी   

Tue, 01 Sep 2020 11:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो सितंबर से होने वाले स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा रद्द कराने के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर, सोनभद्र परिसर के निदेशक व दो प्रवक्ताओं को एक छात्र ने सोमवार शाम जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, परियोजना को बम से उड़ाने की भी धमकी दी है।

विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर के निदेशक और दो प्रवक्ताओं को मोबाइल फोन पर छात्र ने धमकी दी। उसने दो सितंबर से शुरू होने वाली स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा रद्द करने के लिए कहा है।

परीक्षा रद्द न होने पर जान से मारने व एनटीपीसी शक्तिनगर परियोजना को बम से उड़ाने की बात कही है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर के हिंदी प्राध्यापक डॉ. मानिक चंद पांडेय ने बताया कि मोबाइल नंबर 7897893964 से सोमवार की शाम से कई बार फोन कर धमकी दी गई। 

शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि धमकी देने वाले छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें