एनटीपीसी विंध्याचल के वीवा क्लब में मंगलवार को जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें मेजबान वीवा क्लब टीम सहित मोरवा, झींगुरदह, वैढ़न, लैंको पावर लिमिटेड अनपरा, एस्सार एमपी पावर, गोरबी, बरगवां चितरंगी आदि जगहों की टीमों ने भाग लिया।
ओवरआल चैंपियन मेजवान टीम एनटीपीसी वीवा क्लब रही। दूसरे स्थान पर मोरवा तथा तीसरे स्थान पर लैंको पावर की टीम रही।
मुख्य अतिथि एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक एसके राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के नैसर्गिक विकास में सहायक होते हैं।
अध्यक्षता मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष जंबू बेग ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विंध्याचल स्पोर्ट्स काउंसिल के महासचिव आर के सिंह की मौजूदगी बनी रही।
वीवा क्लब के सचिव एमपी पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि वीवा क्लब इस तरह का आयोजन विंध्यनगर परिसर के बच्चों के लिए समय-समय पर आयोजित करता रहता है।
इसके बाद नन्हें बच्चों ने कराते की शानदार प्रस्तति देकर अचंभित कर दिया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों और विजेता-उपजेता टीम को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की।
इस मौके पर लैंको पावर के मानव संसाधन विभाग के अधिकारी एसएन तिवारी, एनटीपीसी विंध्याचल के एजीएम ओएंड एम एवं वीवा के अध्यक्ष अजय सिंघल, एसपी आचार्या, राकेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।