फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के विरोध में एनएसयूआई ने निकाला मार्च, जलाया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। संसद में एक फरवरी को पेश किए गए आम बजट के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क से बढ़ौली चौराहा तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार ने कहा कि कोरोना काल में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है वो छात्र, युवा व जन विरोधी है। राष्ट्रीय संयोजक विवेक सिंह पटेल ने कहा कि इस बजट में आम जनता का ख्याल नहीं रखा गया है। शिक्षा क्षेत्र में छह प्रतिशत की कटौती और रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि सरकार ने नए स्कूल खोलने की बात कही है, लेकिन पहले से जो स्कूल-कॉलेज चल रहे हैं, उनमें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है। सरकार को बजट में स्कूली बच्चों के बारे में भी सोचना चाहिए। प्रदर्शन में दीपक चौरसिया, सत्यम पांडेय, रवि सिंह, आमीन, मोहित, मुकेश, अनूप पटेल, संजय कुमार, रोहित कुमार, विकास दुबे, प्रतीक, अमित सिंह, शैलेन्द्र, दुर्गेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें