फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 22 फरवरी को, नामांकन 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 2020-21 की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई। इसके तहत 12 फरवरी को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इस बीच अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 22 फरवरी को मतदान एवं चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र संघ संरक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 10 फरवरी को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक होगी। नामांकन पत्र 12 फरवरी को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक जमा किए जाएंगे। इसके बाद 13 फरवरी को सुबह 11 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जांच, नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी। तत्पश्चात 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक, प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अगले दिन 18 फरवरी को सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक प्रत्याशी योग्यता एवं परिचय सभा का आयोजन होगा। मतदान 22 फरवरी को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक और मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पद के चुनाव के मतपत्र में नोटा का भी विकल्प होगा। उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही महाविद्यालय परिसर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। छह फरवरी तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ही मतदान का अधिकार होगा। मतदान करने के लिए विद्यार्थियों को ग्रीन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। बिना ग्रीन कार्ड के किसी भी दशा में मतदान करना संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि यदि चुनाव प्रक्रिया के तहत घोषित तिथि के बीच में विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा की तिथि घोषित होती है तो निर्वाचन की तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है। विद्यार्थियों व प्रत्याशियों को मास्क पहनकर महाविद्यालय में आना अनिवार्य होगा। कोविड-19 की गाइड को ध्यान में रखकर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें