ओबरा के प्राथमिक विद्यालय खैरटिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर को संबो
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय खैरटिया, सेक्टर नौ में बुधवार को किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने किया।
उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। यह केवल सेवा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाने वाली जीवनशाला है। विशिष्ट अतिथि प्रो. राधाकांत पांडेय ने कहा कि शिविर के माध्यम से स्वयं सेवक स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, स्वास्थ्य जागरूकता जैसे सामाजिक विषयों पर जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। नोडल अधिकारी डॉ. सचिन कुमार ने स्वयंसेवकों को नॉट मी बट यू के आदर्श वाक्य को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी अंजलि मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. संघमित्रा, आलोक यादव, डॉ. संतोष कुमार सैनी, डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. राजेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।