सोनभद्र जिले के चोपन के प्रीतनगर निवासी प्रिया सोनी की हत्या के एक आरोपी शोएब पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। 21 सितंबर को सोनी की सिर कटी लाश प्रीतनगर वन क्षेत्र में मिली थी। पिता के मुताबिक प्रिया ने डेढ़ माह पूर्व परिवार वालों की सहमति के बिना एजाज अहमद उर्फ आशिक पुत्र जाकिर हुसैन से विवाह कर लिया था। कुछ दिनों बाद एजाज उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा था। बाद में एजाज और उसके साथी शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया था। शोएब ने जमानत की अर्जी दाखिल की है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में बताया कि 21 सितंबर को झाड़ियों के बीच एक युवती का धड़ बरामद हुआ था। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।
इस दौरान 22 सितंबर को प्रीतनगर वार्ड सात निवासी लक्ष्मीनारायण सोनी पुत्र शिवधारी ने अपनी पुत्री शर्मिला के साथ चोपन थाना पहुंच कर कपड़ा, जूता व शरीर की बनावट के आधार पर उसकी शिनाख्त अपनी पुत्री प्रिया सोनी के रूप में की थी।
पिता ने बताया था कि प्रिया ने डेढ़ माह पूर्व परिवार वालों की बिना सहमति के घर के पास रहने वाले एजाज अहमद उर्फ आशिक पुत्र जाकिर हुसैन से विवाह कर लिया था। कुछ दिनों बाद एजाज उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा था। इसके लिए प्रिया तैयार नहीं हुई।
इसे लेकर दोनों में बराबर विवाद होना शुरू हो गया था। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करके आरोपित एजाज को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एजाज के साथी प्रीतनगर निवासी शोएब पुत्र मोहम्मद युनूस को भी गिरफ्तार किया गया था। शोएब ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी।