फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएलएम के ब्लॉकअधिकारियों पर गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की शिकायतें दुद्धी ब्लॉक में बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को रन्नू गांव निवासी समूह की महिलाओं ने ब्लॉक के अधिकारियों पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये गबन का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस में डीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

रन्नू गांव की गेंदा प्रेरणा महिला उत्पादक समूह की अध्यक्ष अनीता देवी, सचिव सकुंती देवी और कोषाध्यक्ष अमरावती देवी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ने ऑडिट के नाम पर झूठ बोलकर रजिस्टर, पासबुक, चेक बुक सहित सभी दस्तावेज ले लिया। आरोप है कि उत्पादक समूह के चेक से फर्जी हस्ताक्षर करके पांच बार में 4.54 लाख रुपये निकाल लिया गया है।
जब से बैंक गईं तो उन्हें सच्चाई का पता चला। ब्लॉक के अधिकारियों से पूछा गया तो वे धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे समूह की खाता बंद हो गया है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई आश्वासन दिया। बता दें कि इसके पूर्व में पिछले साल भी समूह की महिलाओं ने मनमानी का आरोप लगाते हुए ब्लॉक में प्रदर्शन किया था और ब्लॉक के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें