प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान करने की मांग को लेकर एनआरएचएम कर्मचारियों ने शुक्रवार को काली फीता बांध कर काम किया और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतीकात्मक विरोध किया। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे 25 मई से धरना प्रदर्शन करेंगे।
एनआरएचएम कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं दिया जा रहा है। इस मांग को लेकर वे काला फीता बांधकर कार्य कर कार्य कर रहे हैं। दसवां दिन बीतने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी से 25 फीसदी और प्रोत्साहन राशि को मुख्यमंत्री से दिलाने को लेकर बात करने की मांग की जाएगी। कहा कि वे पिछले वर्ष से ही लगातार बिना छुट्टी लिए कार्य कर रहे हैं। सभी चिकित्सक फार्मासिस्ट, सीएचओ, काउंसलर, एएनएम, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, आरबीएसके की टीम मेन स्टिंग ऑफ आयुष में कार्यरत सभी कर्मी, बीपीएमयू एवं डीपीएमयू एनआएचएम में सभी कर्मी को 25 फीसदी प्रोत्साहन राशि मिलने का हक है। कहा कि हमारे बहुत से साथी कोविड-19 पॉजिटिव हुए लेकिन शासन और प्रशासन के अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। अगर सुनवाई नहीं हुई तो 25 मई से वे धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर डॉ. अरूण चौबे, डॉ. संजय, डॉ. सुषमा, विनय, श्वेेता, अनुराधा, युगवीर, रूपा, विनोद, दिनेश मौजूद रहे।