फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी जीप पुलिया से टकराई, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में मिर्जापुर-घोरावल मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात बरातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के नाना समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात नौ बजे करसोता निवासी रामप्यारे (65) पुत्र बिहारी, सपही निवासी झोरू (35) व सपही निवासी किशुन (60) पुत्र छांगुर और मिर्जापुर के टउवा गांव निवासी युवक (40) को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती घायल किशन ने बताया कि उसके नाती की शादी थी और घर से बरात लेकर जीप में बरातियों के साथ बैठकर घोरावल तहसील क्षेत्र के बागपोखर गांव जा रहा थे। जीप में 8 लोग सवार थे। रात करीब आठ बजे पेढ़ गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास एक बाइक को ओवरटेक करने के दौरान जीप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में किशन, रामप्यारे, झोरू व एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के कर्मियों ने चार घायलों को लेकर घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें