जिला अस्पताल में संचालित दंत रोग विभाग अब एल-टू अस्पताल के भवन में संचालित होगी। इसका पहले तल पर संचालन होगा।
प्राचार्य प्रो. एसके सिंह के निर्देश पर दंत, जबड़ा और ओरल कैंसर (मुंह का कैंसर) विभाग को पुराने कोविड-एल-2 अस्पताल में सोमवार को शिफ्ट किया गया है।
ऐसे में जिला अस्पताल की बजाय मरीजों को दंत रोग और जबड़ा की समस्या होने पर उपचार के लिए एल-टू अस्पताल आना होगा। यहां उन्हें बेहतर ओटी के साथ ही एक्सरे की सुविधा भी मिलेगी।
पहले दंतरोग से संबंंधित मरीजों को सामान्य मरीजों के साथ लंबी कतार में एक्सरे कराना होता था। हड्डी संबंधित मरीजों के ज्यादा होने से कई बार एक्सरे प्रभावित भी होता था। अब उन्हें आसानी से यह सुविधा एल-टू अस्पताल में मिल सकेगी।