फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में चार केंद्रों पर शनिवार को हुई लांचिंग के बाद अब दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाने की तैयारी तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग शासन के निर्देश का इंतजार कर रहा है। जैसे ही तिथि की घोषणा होगी 16 केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाएगा। उधर, पहले फेज में स्वास्थ्य कर्मियों को लगे टीके का कोई भी विपरीत असर किसी कर्मी पर अब तक नहीं देखने को मिला है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि पहले फेज में कुल 7,111 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है। लांचिंग के दौरान जिले के चार केंद्रों पर 232 लोगों ने टीका लगवाया है। अब आगे जैसा निर्देश आएगा उसी के अनुसार टीकाकरण कराया जाएगा। बताया कि दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाने की तैयारी है। इसके लिए पोर्टल पर फीडिंग हो रही है। करीब 15 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी है। अब जब शासन से तिथि निर्धारित की जाएगी तो जिले के 16 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। यहां कुल 31 टीम लगाई जाएगी। शनिवार को जिन्हें टीका लगाया गया उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।
शीघ्र ही नियमित हो जाएगा टीकाकरण
कोरोना का टीकाकरण भी जल्द ही नियमित हो जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभी वैक्सीन कम आई है। जैसे ही पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन आ जाएगी इसे नियमित कर दिया जाएगा। दो दिन सप्ताह में कोरोना टीकाकरण के लिए होगा और बाकी अन्य बीमारियों का टीका जैसे लगता रहा है उसी तरह से लगता रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिन स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं हुई। यानी पहले दिन का टीकाकरण सफल रहा। अब आगे की तैयारी की जा रही है। - डॉ. नेम सिंह, सीएमओ-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें