फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अब 19 को निकलेगी चोपन और चुर्क के कोटे की दुकान के लिए लॉटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क और चोपन नगर पंचायत में कोटे की रिक्त दुकानों के चयन के लिए लॉटरी अब 19 नवंबर को होगी। आवेदकों की ओर से चयन से संबंधित दस्तावेज पूर्ण न करने पर जिला स्तरीय समिति ने उन्हें एक अवसर प्रदान करते हुए नई तिथि तय की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चोपन और चुर्क-गुरमा में एक-एक दुकान रिक्त है। इसके लिए आपूर्ति विभाग ने पिछले दिनों आवेदन मांगे गए थे। चोपन में रिक्त दुकान के लिए 34 आवेदन आए, जबकि चुर्क के लिए 05 आवेदन प्राप्त हुए।
आवेदन पत्रों की जांच के दौरान चुर्क से सिर्फ एक आवेदक की ओर से आवश्यक अभिलेख के रूप में डीएम की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र को प्रस्तुत किया गया, मगर वह मूल रूप से रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र का निवासी है।
विज्ञापन

वहीं दो अन्य आवेदकों ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किए जाने की दलील देते हुए अवसर देने की मांग की। इसी तरह चोपन में दो आवेदकों ने चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था, जबकि नौ ने समय देने की मांग की थी।
इन बिंदुओं का अवलोकन करने के बाद जिला स्तरीय समिति ने लॉटरी के लिए 19 नवंबर की तिथि तय की है। जिला चयन समिति की बैठक में एडीएम सहदेव मिश्र, एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी, ओबरा के विवेक सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें