फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हॉट स्पॉट की अवधि 14 दिन से ज्यादा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस के दृष्टिगत कंटेनमेंट जोन शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी जगह कोरोना संक्रमित मरीज के आवास वाले क्षेत्र को सील कर हॉट स्पॉट घोषित किए जाने की अवधि 14 दिन से ज्यादा नहीं रहेगी। शासन ने प्रशासन को संक्रमित व्यक्ति के आवास के आसपास 250 मीटर परिधि में ही क्षेत्र को सील किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 29 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 17 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अन्य 12 लोगों का इलाज चल रहा है। संक्रमित मिले लोगों के आवासों वाले 12 इलाके अब हॉट स्पॉट घोषित हैं। इनमें लोहरा खेमपुर टोला, लौंगा, तियरा शिवदत्त, पुरना कला, नेवारी, मारकुंडी, एनटीपीसी हास्टल, विकास नगर, मझिगांव मिश्र सजौर, पुसौली व कुसुम्हा कला शामिल हैं। इनमें से कुछ इलाकों के मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। मारकुंडी निवासी पति-पत्नी, मां, दो बेटों व तीन बेटियों समेत एक ही परिवार के आठ संक्रमित मिले लोग मंगलवार को ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। मुंबई से 29 मई को आने के बाद इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था।
प्रमुख सचिव चिकित्सा अमित मोहन की तरफ से जारी नए निर्देश के बाद अब मारकुंडी सहित कुछ अन्य इलाकों को जल्द ही हॉट स्पॉट के दायरे से बाहर किया जा सकता है। क्योंकि नए निर्देश के तहत संक्रमित मिले व्यक्ति अथवा लोगों के आवास से जुड़े इलाकों को अब 14 दिन तक ही हॉट स्पॉट के रूप में रखा जा सकता है। अभी तक संक्रमित मिले व्यक्ति के आवास वाले क्षेत्र को 21 दिन तक हॉट स्पॉट घोषित किया जाता रहा है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यदि मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट में कोई एक टावर कोविड-19 से संक्रमित है तो पूरी बिल्डिंग 21 दिन के स्थान पर 14 दिन के लिए ही सील की जाएगी। उक्त के अतिरिक्त यदि शहरी क्षेत्र के एक घर एक या एक से अधिक कोरोना से संक्रमित व्यक्ति पाए जाते तो कंटेनमेंट जोन का दायरा 250 मीटर सील होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें