फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अब दो मार्च तक होगा धनबाद-नासिक रोड स्पेशल ट्रेन का परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर धनबाद-नासिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन दो मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित हो रही है।
विज्ञापन

धनबाद मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह ट्रेन चंद्रपुरा, बरकाकना, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, चोपन, सिंगरौली के रास्ते संचालित होती है।
गाड़ी संख्या 03397 धनबाद-नासिक रोड स्पेशल 28 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को धनबाद से रात 11 बजे खुलकर क्रमशः बृहस्पतिवार एवं रविवार को सुबह सात बजे बजे नासिक रोड पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 03398 नासिक रोड-धनबाद स्पेशल दिनांक 2 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को नासिक रोड से 8.55 बजे खुलकर क्रमशः शुक्रवार एवं सोमवार को रात नौ बजे धनबाद पहुंचेगी।
यात्री रेल परिचालन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें