फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रतिदिन होगी जवानों के समस्याओं की मॉनिटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के थानों और पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों की समस्याओं की प्रतिदिन मॉनिटरिंग होगी। सभी थानों और चौकियों पर अलग रजिस्टर होगा। इसमें पुलिस कर्मी समस्या नोट करेंगे। इसकी मॉनिटरिंग एसपी स्वयं करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि अतिनक्सल प्रभावित सोनभद्र में तैनात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का निस्तारण करने के लिए पुलिस महकमे ने पहल तेज कर दी है। नक्सल और दूरुह क्षेत्रों के थाने और पुलिस चौकयों पर तैनात कर्मियों के अलावा पीएसी और सीआरपीएफ के जवानों की शुद्ध पेयजल, बिजली, साफ-सफाई आदि की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए दूर किया जाएगा। इसके लिए एसपी ने मातहतों को निर्देशित कर दिया है। समस्त थानों और पुलिस चौकियों पर अलग से रजिस्टर रखा जाएगा। उक्त रजिस्टर में पुलिसकर्मी जो समस्या होगी उसको दर्ज करेंगे। प्रतिदिन रात 12 बजे पुलिस कर्मी कंट्रोल रूम को रजिस्टर में दर्ज समस्याओं को नोट कराएंगे। अगले दिन प्रतिसार निरीक्षक के माध्यम से जवानों की समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि थानों एवं पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भोजन, शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई समेत जो भी समस्याएं हो, उसको रजिस्टर पर दर्ज करें, ताकि समधान हो सकें। कहा कि मातहतों को जवानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें