फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मास्क पहनकर आइए तभी मिलेगी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातर हो रहे इजाफे से जिला प्रशासन चिंतित है। डीएम ने मातहतों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कराने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर. भूसरेड्डी ने सभी लाइसेंसी शराब, बीयर व भांग के फुटकर विक्रेताओं को आदेश दिया है कि कि दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ ही बिक्री की जाए। बगैर मास्क पहने किसी भी खरीदार को शराब, बीयर या भांग की बिक्री न की जाए।
विज्ञापन

काउंटर पर मौजूद सभी सेल्समैन भी मास्क जरूर पहनें। इस निर्देश का जिला प्रशासन कड़ाई से पालन कराने में जुट गया है। वर्तमान में जिले में करीब तीन हजार कोरोना संक्रमित व्यक्ति हैं। संक्रमण पर रोक लगाने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर.भूसरेड्डी ने राज्य के सभी लाइसेंसी शराब, बीयर व भांग के फुटकर विक्रेताओं को आदेश दिये हैं कि दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ ही बिक्री की जाए। मातहतों को आदेश का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि निर्देश का पालन करते हुए दुकानों को खोलकर सामग्री बेचनी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें