फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोस्ट पीट निर्माण में लापरवाही पर छह सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी राजस्व गांवों में दो कंपोस्ट पिट बनाने का निर्देश अपर मुख्य सचिव पंचायती राज ने दिया है। यह अभियान 10 दिनों तक चलेगा। लेकिन इसके निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। सभी गांव में कार्य शुरू होने की रिपोर्टिंग ओडीएफ वार रूम से कराई जा रही है। इसके निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर छह सचिवों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीपीआरओ विशाल सिंह ने इसकी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि चतरा ब्लॉक की सचिव शिल्पा सिंह के पास पांच ग्राम पंचायतें हैं। इनके किसी भी ग्राम पंचायत में कंपोस्ट पिट निर्माण शुरू नहीं हुआ। घोरावल में कांति देवी के पास 10 ग्राम पंचायतें आवंटित हैं जिसमें दो पर ही कार्य शुरू हुआ है। राबर्ट्सगंज के सचिव दिनेश गिरी को 10 ग्राम पंचायतें आवंटित है, जिसमें आठ पर कार्य शुरू नहीं है। सचिव प्रवीण कुमार को सात ग्राम पंचायत आवंटित है। इनके पांच ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू नहीं है। बभनी ब्लॉक के सचिव प्रमोद एवं राजेश के गांव में भी कंपोस्ट निर्माण का कार्य की स्थिति बेहद चिंताजनक है। इस पर डीपीआरओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ ने कहा कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बावजूद स्थल चयन एवं कार्य शुरू न हो पाना इनके अनुशासनहीनता है। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि जिस भी ग्राम पंचायत में कंपोस्ट पिट पर कार्य शुरू नहीं हुआ है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें