फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पोषाहार वितरण न करने वाली 45 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण ट्रैकर पोर्टल पर एफआरएस प्रणाली से पोषाहार वितरण नहीं करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बाल विकास विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 45 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का अल्टीमेटम दिया है। खराब प्रगति के लिए तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिले में 1492 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिसमें 2900 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं तैनात हैं। जीरो से छह वर्ष तक 77 हजार 973 बच्चे पंजीकृत हैं। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहर विभाग की ओर से लाभार्थियों को पोषाहार वितरित किया जाता है। इसकी पारदर्शिता के लिए विभाग ने पोषण ट्रैकर पोर्टल पर एफआरएस (फेशियल रिकग्निशन सिस्टम) यानी चेहरा पहचान प्रणाली से अनुपूरक पोषाहार वितरण करना अनिवार्य किया है।
जिससे पुष्टाहार समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंच सके और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्धारित समय सीमा के भीतर लाभार्थियों को इसका वितरण कर सकें, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसमें लापरवाही बरत रही हैं।
विज्ञापन

विभागीय पोर्टल एवं डैशबोर्ड की ऑनलाइन समीक्षा में दिसंबर 2025, जनवरी 2026 एवं फरवरी 2026 तीन माह में एफआरएस से पोषाहार वितरण की स्थिति शत प्रतिशत नहीं मिली। ऐसे में तकनीकी माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित करने के शासकीय आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पोषाहार नहीं करने पर विभाग की प्रगति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जिस पर विभाग ने अल्टीमेटम देकर सेवा समाप्त करने की हिदायत दिया। इसमें भदोही ग्रामीण की 25 और शेष अन्य ब्लॉकों की 20 शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें