फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आरओबी के लिए 20 दिन बाद भी नहीं आई एक भी आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए आपत्तियां मांगी गई थी। 20 दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक एक भी आपत्ति नहीं आई है।
विज्ञापन

भूमि संबंधित आपत्तियों का निस्तारण एसएलए कार्यालय मिर्जापुर से किया जाना है। माना जा रहा है कि यदि 10 दिन में आपत्तियां नहीं आती है तो अंतिम रिपोर्ट लगा दी जाएगी। इसके बाद आरओबी का निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकेगा। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित क्राॅसिंग पर लंबे समय से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की जा रही है। रेलवे विभाग की तरफ से चोपन-चुनार रेलखंड के दोहरीकरण की कार्ययोजना में ही रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 52 करोड़ की लागत से यहां आरओबी का निर्माण होना है। क्राॅसिंग के दोनों तरफ नापीकरण कराते हुए पूर्व में लाल निशान लगाया जा चुका है। नापीकरण में कई मकान अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं। इस संबंध में रेलवे की तरफ से 20 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियाें का निस्तारण विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय मिर्जापुर से किया जाना है। संबंधित अधिकारियों की मानें तो अब तक एक भी आपत्ति नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि यदि 10 दिन के भीतर आपत्तियां आती है तो उसका निस्तारण कराया जाएगा। यदि आपत्तियां नहीं आती है तो इसका अंतिम रूप से निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके बाद रेलवे विभाग की तरफ से आरओबी का निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें