फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्दर्न कोलफील्ड्स को मिले दो गोल्ड अवार्ड

Fri, 06 Feb 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल इंडिया की अग्रणी कंपनी नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) को प्रतिष्ठित संस्था ग्रीनटेक के तरफ से दो गोल्ड अवार्ड दिए गए। यह सम्मान सामाजिक दायित्वों के बखूबी निर्वहन व बेहतरीन पर्यावरण प्रबंध के लिए दिए गए है।
विज्ञापन


सामाजिक जवाबदेही एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगातार प्रयत्नशील एवं प्रतिबद्ध भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एनसीएल की कोशिशों को एक बार फिर सराहा गया है।

एनसीएल को निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में अद्भुत कार्य करने के लिए गोल्ड अवार्ड प्रदान किया गया है।

मेटल एवं माइनिंग सेक्टर में देश भर में कार्य कर रही कंपनियों के बीच से एनसीएल को इन दोनों गोल्ड अवार्ड के लिए चुना गया है। यह अवार्ड वर्ष 2014 में किए गए कार्यों के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन


 ग्रीनटेक फाउंडेशन की ओर से बीते माह के अंत में कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में एनसीएल की ओर से बीना परियोजना के महाप्रबंधक एमके प्रसाद ने दोनों अवार्ड प्राप्त किए।

सीएसआर के क्षेत्र में एनसीएल को यह अवार्ड  पिछले वर्ष सिंगरौली (मप्र) जिले के चतरी एवं चुरकी गांव को आपस में जोड़ने के लिए तीन किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के लिए दिया गया है, इस सड़क में 70 मीटर लंबा एक पुल भी है जिसे बिजुल नदी पर बनाया गया है।

इस सड़क के बनने से न सिर्फ  चतरी एवं चुरकी गांव आपस में जुड़े, बल्कि सिंगरौली से इन गांवों की दूरी लगभग 12 किलोमीटर कम हो गई। लोग व्यापार एवं मेडिकल सुविधाओं के लिए काफी जल्दी सिंगरौली शहर पहुंच पा रहे हैं। इसी तरह, एनसीएल की बीना परियोजना ने पिछले वर्ष पर्यावरण की बेहतरी की दिशा में जो कार्य किए उसकी सराहना के तौर पर इस परियोजना को पर्यावरण के क्षेत्र में गोल्ड अवार्ड दिया गया है। गौरतलब है कि ग्रीनटेक फाउंडेशन ने मेटल एवं माइनिंग सेक्टर में वर्ष 2011 एवं वर्ष 2012 में उम्दा सीएसआर कार्यों के लिए एनसीएल को गोल्ड अवार्ड से नवाज चुकी है। यह तीसरा वर्ष है जब इस प्रतिष्ठित संस्था ने एनसीएल को इस प्रतिष्ठा के योग्य समझा। इसी तरह, मेटल एवं माइनिंग सेक्टर में पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली कंपनियों में एनसीएल की कई परियोजनाओं को पिछले वर्षों में ग्रीनटेक फाउंडेशन की ओर से अवार्ड से नवाजा जा चुका है। साल 2012 में कंपनी की जयंत, दुद्धीचुआ और बीना परियोजना को बेहतरीन पर्यावरण प्रबंधन के लिए  गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें