फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटरों के बनाए गए नोडल अधिकारी, मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गैर प्रांतों व जनपदों से सोनभद्र में आने वालों को 14 दिन तक क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके लिए जिले में 13 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। प्रशासन ने इन सभी सेंटरों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है। साथ ही निर्देश दिया है कि क्वारंटीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर उनके रहने, खाने और प्रतिदिन दो बार उनकी गिनती की जिम्मेदारी नोडल अधिकारियों पर है।
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि क्वारंटीन सेंटरों पर सेंटरवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। मोती सिंह इंटर कॉलेज करमा में बीडीओ घोरावल उमेश सिंह, कलावती विद्यालय पगिया में तहसीलदार घोरावल विकास कुमार पांडेय, बाबा बिहारी सिंह इंटर कालेज भरकवाह में कैलाश नाथ यादव नायब तहसीलदार घोरावल को नोडल बनाया गया है।
इसी तरह संत जेवियर्स हाईस्कूल राबर्ट्सगंज में प्रदीप गिरि ईओ नगर पालिका, संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तेजभान सिंह बीडीओ राबर्ट्सगंज, विंध्य कन्या डिग्री कालेज मेें एडीपीआरओ विनोद कुमार, विमला इंटर कालेज में तनूजा निगम नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज को जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक कॉलेज बीना में प्रदीप पांडेय बीडीओ म्योरपुर, प्राथमिक स्कूल पुनर्वास बीजपुर में सूर्यबली मौर्या नायब तहसीलदार दुद्धी, दक्षिणांचल ग्रामोद्योग विद्यालय बभनी में बृजेश वर्मा तहसीलदार दुद्धी को नोडल बनाया गया है। डीएम ने बताया कि शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा में अमित कुमार सिंह ईओ नगर पंचायत, स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल मरसड़ा में चैतन्य कुमार तिवारी ईओ घोरावल और भरतीय इंटर कॉलेज विंढमगंज में रमाकांत सिंह बीडीओ दुद्धी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिया है कि वे क्षेत्रीय लेखपालों की राउंड द क्लॉक के तहत सेंटरों पर ड्यूटी निर्धारित करते हुए सूचना उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें