फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसर ने कहा, मनरेगा के लंबित भुगतान में लाएं तेजी, मानक से कराएं विकास

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के गुरमा में जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्या की जानकारी लेते जिले के नोडल अधि? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी के श्रम आयुक्त और जिले के नोडल अफसर मोहम्मद मुस्तफा ने बृहस्पतिवार की रात जिले के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। कोविड 19 की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने एल-वन व एल-टू हास्पिटल और होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की सुविधाओं, सीसीटीवी मानीटरिंग, लाजिस्टिक स्टेटस, एंबुलेंस सेवा, जन जागरूकता, बचाव के लिए उठाये जाने वाले कदम की जानकारी दी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि जिस किसी में भी कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे वे नि:संकोच स्वयं व अपने लोगों के बचाव के लिए जांच कराएं। उन्होंने बेहतर व्यवस्थाएं बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने विकास कार्यों के प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की। प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा की प्रगति, मानव दिवस का सृजन, भुगतान की स्थिति, ब्लॉक व ग्राम पंचायतवार, स्थानीय स्तर पर मनरेगा से दिये गये रोजगार व उनके भुगतान की स्थिति की समीक्षा की। मनरेगा के तहत एक गांव-एक बाग की ब्लॉकवार व ग्राम पंचायत वार बागवानी के लिए कराये गये कार्यों की स्थिति जानी। मनरेगा के लंबित भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसी तरह अन्य कई कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पारदर्शितापूर्वक कार्य कराने का निर्देश दिया। जन शिकायतों का निस्तारण, कानून व्यवस्था आदि समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूरा करते हुए जिले को पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, एसडीएम सदर डॉ. कृपा शंकर पांडेय, अपर श्रमायुक्त सरजूराम, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें