क्षेत्र में स्थित लउवा नदी सूख गई है। डाला छठ के मद्देनजर यहां पानी के लिए नदी की खोदाई जेसीबी से कराई जा रही। यहां एक छोटा जलाशय का रूप देने का प्रयास किया जा रहा। ताकि व्रती महिलाएं स्नान, ध्यान और पूजन अर्चन कर सकें।
बता दें कि इस बार कम बारिश के कारण अक्टूबर माह में ही नदी सूख गई जिससे लउवा नदी छठ घाट, मल्देवा के कैलाश कुंज द्वार छठ घाट पर पानी का संकट हो गया है।
तहसील प्रशासन की ओर से पानी के लिए जेसीबी से खोदाई का कार्य कराया जा रहा है।