फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: न मिला पंजीयन, न मिले डॉक्टर, बोर्ड लगाकर चल रहे अस्पताल पर जड़ा ताला

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के फुलवारी में अवैध तरीके से संचालित होते अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची टीम। -
विज्ञापन
सोनभद्र। सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को एसीएमओ/नोडल डॉ. गुलाबशंकर यादव की अगुवाई में टीम घोरावल क्षेत्र में अस्पतालों के संचालन की स्थिति जांचने के लिए पहुंची हुई थी।
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि फुलवारी में बिना पंजीयन कराए ही मां कालिका अस्पताल का बड़ा सा बोर्ड लगाकर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां डॉक्टर कौन कहे कोई प्रशिक्षित स्टॉफ तक नहीं था।
एक व्यक्ति अस्पताल की व्यवस्था का संचालन करता मिला लेकिन वह पूछे जाने पर टीम को कोई जवाब नहीं दे पाया। जांच में बगैर पंजीयन अस्पताल के संचालन की पुष्टि होने पर तत्काल शटर गिराते हुए ताला जड़ दिया गया। चेतावनी दी गई कि बगैर पंजीयन अस्पताल संचालित किया गया तो प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ/नोडल डॉ. गुलाबशंकर यादव ने संचालक बताए जा रहे व्यक्ति के नाम नोटिस जारी की। सात दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें