फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 103 मस्जिदों और 39 ईदगाहों में गूंजी तकबीर, मनाई गई बकरीद

विज्ञापन
दुद्धी के ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते प
विज्ञापन
सोनभद्र। ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार बृहस्पतिवार को अकीदत और पाकीजगी के साथ मनाया गया। जिले के 103 मस्जिदों और 39 ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा हुई। देश-प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। घराें में पहुंचकर अल्लाह की राह में कुर्बानी दी। पुलिस-प्रशासन की टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करती रही।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिद के इमाम मौलाना तौफीक अहमद ने तकरीर करते हुए कहा कि कुर्बानी त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देती है। अल्लाह की राह में सबसे प्रिय चीज कुर्बान करने का संदेश ही ईद-उल-अजहा की असल भावना है। चंडी तिराहा स्थित ईदगाह में नमाज के दौरान कुछ वक्त के लिए मुख्य मार्ग के एक रूट पर आवागमन रोका गया था। इस अवसर पर डीएम चर्चित गौड़, एसपी अभिषेक वर्मा, एडीएम वागीश शुक्ला, एसडीएम अश्वनी कुमार, सीओ रणधीर मिश्र सहित अन्य अधिकारी ईदगाह के बाहर मौजूद रहे। सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, डॉ. केडी सिंह, सदर मुश्ताक अहमद, हिदायत खान, सिराजुद्दीन, सरदार पारब्रह्म सिंह आदि मौजूद रहे। ईदगाह के बाद सुबह आठ बजे मेन चौक स्थित मस्जिद में नमाज अदा की गई।
ओबरा:
भलुआ स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम हाफिज कारी मोहम्मद असलम ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा कराई। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी की ओर से नमाजियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

बभनी: क्षेत्र में ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाहों और मस्जिदों में पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल के साथ अदा की गई। सुबह 6.30 बजे से बकरीद की नमाज का सिलसिला शुरू हुआ जो 9 बजे तक चला। बभनी मोड़ स्थित ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ी। बभनी, बडहोर, चपकी, बरवाटोला, डूमरहर, भंवर और पोखरा में ईद की नमाज अदा की गई।
बीजपुर:
थाना क्षेत्र के शांति नगर, परियोजना परिसर, राजो व खमहरिया गांवों की मस्जिदों में बकरीद की नमाज हुई। करमा, केकराही, सुकृत, मधुपुर, रामगढ़, वैनी, शाहगंज, घोरावल, चोपन, रेणुकूट, अनपरा, चोपन सहित अन्य क्षेत्रों में भी बकरीद का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें