सोनभद्र। सदर तहसील सभागार में रविवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक भूपेश चौबे ने जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया। कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि चहुंओर विकास कार्य तेजी से कराया जाय। ताकि लोगों को रोजगार के लिए अन्यत्र न जाना पड़े। शासन द्वारा गरीब, विधवा, विकलांगों के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरण किए जा रहे हैं। एसडीएम कृपाशंकर पांडेय ने कहा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है। जिला पचायत सदस्य मनोज सोनकर, अनूप तिवारी, संजू श्रीवास्तव, विमलेश पटेल, विनय श्रीवास्तव, दीलीप चौबे, अमरेश आदि मौजूद रहे। उधर ओबरा तहसील क्षेत्र के नदहरी और बैरपुर गांव में तहसीलदार सुनील कुमार ने गरीबों को कंबल वितरित किया। तहसीलदार ने कहा कि लेखपालों को जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल वितरित करने का निर्देश दिया गया है। दिनेश चौबे आदि मौजूद रहे।