जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उप चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वाले तीनों उम्मीदवारों में से किसी ने भी गुरुवार को पर्चा वापस नहीं लिया। इसके साथ ही पर्चा वापसी की आखिरी दिन बीत गया। अब सभी की निगाहें 19 मार्च को होने वाले मतदान पर टिकी हैं।
कौन जीतेगा-कौन हारेगा? इसको लेकर जहां अटकलबाजी शुरू हो गई है। वहीं संबंधितों ने जीत के लिए जोड़तोड़ तेज कर दिया है।
सुबह से ही इसको लेकर गहमागहमी थी कि कौन पर्चा वापस लेगा। पर्चा वापसी के दिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। दोपहर में एक प्रत्याशी के पर्चा वापस लेने की भी चर्चा रही, लेकिन कोई भी प्रत्याशी पर्चा वापस नहीं लिया।