फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 वार्डों के लिए नहीं मिला कोई दावेदार, 621 में निर्विरोध

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में चुनाव चिन्ह पंपलेट की खरीदारी करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। अंतिम चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद गांव-गांव में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। 29 अप्रैल को मतदान होना है इसलिए समय भी कम है। ऐसी स्थिति में प्रत्याशी चाह रहे हैं कि हर मतदाता के यहां पहुंचकर अपना चुनाव चिह्न बता दें। 17 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में नामांकन वापसी के बाद 110 ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड ऐसे हैं जहां के लिए एक भी नामांकन नहीं आया। वहीं 621 पद निर्विरोध हैं। यानी यहां के लिए महज एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है।
विज्ञापन

जिले के 629 ग्राम पंचायतों के लिए 10 ब्लाकों में कुल 6738 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उसमें से कुछ के नामांकन पत्र निरस्त होने और कुछ के वापसी के बाद 6582 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के 781 पदों के लिए भी पांच हजार से ज्यादा उम्मीदवार हैं। जिला पंचायत सदस्य के 31 वार्डों के लिए 767 लोगों ने नामांकन किया था। उसमें से दो के पर्चे अवैध करार दिए गए। इस तरह से 765 प्रत्याशी बचे। बुधवार को नामांकन वापसी के दौरान 43 लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। इस तरह से अब 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इसमें ऐसे भी उम्मीदवार हैं जो कई सेट में नामांकन किए थे। सभी पर्चे वैध होने के बाद कई ने पर्चा वापस करा लिया।
मतदेय स्थलों की तैयारी तेज
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है। मतदेय स्थलों पर की जाने वाली व्यवस्था को मुकम्मल करने पर जोर है। दस ब्लाक के 841 मतदान केंद्रों पर इस बार 2171 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। यहां लगभग 12 लाख 68 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 नियमों का पालन कराने पर जोर
पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन कराने पर सबसे ज्यादा जोर है। मतदान कर्मिकों से लेकर मतदाता तक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। जिलाधिकारी ने इसके लिए सभी सेक्टर और जोन मजिस्ट्रेटों को निर्देश भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें