फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क के बाद भी कनेक्शन नहीं

Thu, 29 Sep 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
बरहुआ टोला में बिजली कनेक्‍शन के लिए प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेमरिया के बरहुआ टोला के ग्रामीणों ने गुरुवार को बिजली कनेक्शन न जोड़े जाने पर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि तीस लोगों ने बिजली का नया कनेक्शन लेने के लिए चार माह पूर्व पैसा जमा करके रसीद कटवा ली है लेकिन अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन



अमरावती, शहनाज, केवल व सुलाव ने कहा कि बिजली कनेक्शन के लिए विभाग से शुल्क देकर रसीद कटवा चुके हैं बावजूद अंधेरे में रहना पड़ रहा है। जयश्री, रमेश, राधेश्याम और सुखवंती ने कहा कि जब बिजली का कनेक्शन नहीं जोडना था तो शुल्क क्यों जमा कराया गया। जवाहिर, सफरूद्दीन, रुस्तम और हनुमान ने कहा कि बिजली विभाग ने उनके साथ छलावा कार्य किया है। शंकर, निर्भय चंद्र, संगीता देवी और जोगिंदर ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जाता रहा है। वहीं जेई सतीश यादव कहते हैं कि शीघ्र ही बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में राजेंदर, प्रभावती, रामनरेश, वाहिद शाह आलम, भागीरथी, रामबली, बहादुर, रामसूरत, सर्वदेव और गुलाब शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें