फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में निरंजन एंड पार्टनर ने अजय पार्टनर गाजीपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय टाउन क्लब क्रीड़ांगन पर चल रहे अंतरराज्यीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन बुद्धवार को आठ मैच खेले गए। शाम सात बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता का पहला मैच डेहरी बिहार के निरंजन एंड पार्टनर बनाम अजय एंड पार्टनर गाजीपुर के बीच खेला गया, जिसमें निरंजन एंड पार्टनर की जोड़ी ने लगातार दो सेटों में 21-15 और 21-4 से अपने प्रतिद्वंद्वी को 10 मिनटों में हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच डेहरी आनसोन के आकाश एंड पार्टनर बनाम ओबरा के अजीत एंड पार्टनर के मध्य खेला गया, जिसमें आकाश एंड पार्टनर ने जीत हासिल की। तीसरा मैच जितेंद्र एंड पार्टनर डाल्टेनगंज बनाम विद्यासागर एंड पार्टनर दुद्धी के बीच हुआ। जिसमें विद्यासागर एंड पार्टनर को हार मिली। चौथा मैच हर्षित एंड पार्टनर ओबरा व निरंजन एंड पार्टनर डेहरी के बीच हुआ। इसमें हर्षित एंड पार्टनर ने जीत हासिल की। पांचवां मैच बबलू एंड पार्टनर डाल्टेनगंज और संतोष एंड पार्टनर दुद्धी के बीच हुआ जिसमें बबलू एंड पार्टनर ने जीत हासिल की।
छठवां मैच डाल्टेनगंज के जितेंद्र एंड पार्टनर ने राम आशीष एंड पार्टनर को हराया। सांतवां मैच दुद्धी के आकाश एंड पार्टनर व ऋतिक एंड पार्टनर के बीच चले इस मैच में आकाश ने जीता। अंतिम मैच बबलू एंड पार्टनर डाल्टेनगंज और आकाश एंड पार्टनर डेहरी के बीच हुआ। इसमें बबलू एंड पार्टनर ने जीत हासिल किया। मैचों में निर्णायक की भूमिका सलीम खान ने निभाई। कमेंट्री और संचालन मु. शमीम अंसारी ने की। यहां सीओ दुद्धी राम आशीष यादव, सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा, बीईओ आलोक कुमार, अधिवक्ता नंदलाल, अय्यूब खान, रामपाल जौहरी, प्रेमचंद्र एडवोकेट, देवेश मोहन, विष्णु अग्रहरि, आदिल खान, प्रमोद रवानी, टीसीडी अध्यक्ष सुमित सोनी, रजतराज, मदन तिवारी आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट के चौथे दिन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी झारखंड राज्य के डाल्टेनगंज निवासी बबलू एंड पार्टनर को प्लेयर आफ द डे घोषित कर आयोजन समिति अध्यक्ष अवधेश जायसवाल के हाथों आशीष प्लास्टिक और संदीप क्लॉथ के तरफ से उपलब्ध कराए गए इनाम से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें