राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में महगाई के विरोध में प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। डीजल, पेट्रोल और गैस सिलिंडर के बढ़े मूल्य के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज नगर में रामलीला मैदान से जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए चाचा नेहरू पार्क पहुंचे और वहां सभा की।
प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल, गैस सिलिंडर पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर मुनाफाखोरी और जबरन वसूली के सभी हदें पार कर दी गई। भाजपा सत्ता में आकर लगातार आम आदमी के जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार के सारे वादे जुमले साबित हो रहे हैं। बेतहाशा मूल्य वृद्धि से घर चलाना दूभर हो गया है। जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। जनता तो अब ये कहने लगी है कि उसे अच्छे दिन नहीं बल्कि पुराने की दिन की सरकार लौटा दे। प्रदर्शन में राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, विशिष्ठ चौबे, पंकज मिश्रा, राहुल सिंह पटेल, गप्पू जायसवाल, शशांक मिश्रा, राजू देव पांडेय, गूंजन श्रीवास्तव, धीरेंद्र मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, नियामत खान, सत्यम पांडेय, सन्नी शुक्ला, मोहम्मद अकरम मौजूद रहे।