फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: पढ़ाई के प्रति शिक्षकों की लापरवाही पर नौ शिक्षक निलंबित, अनुपस्थित शिक्षामित्रों का मानदेय रोका

Mon, 12 Oct 2020 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र के बीएसए ने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर शनिवार को नौ अध्यापकों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा कई शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का वेतन रोक दिया।   बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को म्योरपुर खंड शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत बेलहत्थी व कुलडोमरी के दस प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय मकरा की सहायक अध्यापिका रीना गुप्ता, नूतन सिंह, रेखा कुमारी व अनुदेशक रामानुज पाठक, सीमा भारती को अनुपस्थित पाया गया। इस पर उनका वर्तमान माह का वेतन रोक दिया गया।

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बेनादह, प्राथमिक विद्यालय बेनादह, उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटी, प्राथमिक विद्यालय बियहवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बियहवा निरीक्षण में बंद पाए जाने पर प्राथमिक अध्यापक कमला सिंह, तारामती, रोहित यादव, इंस्पेक्टर वैश, एकता कृति, यशपाल सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, आराधना वर्मा को उत्तरदायित्व के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन

इन विद्यालयों के शिक्षामित्र अरुण कुमार, लल्ला कुमार, संजीव कुमार व आनंद कुमार का वर्तमान माह का मानदेय रोक दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़हरा के सहायक अध्यापक संजय कुमार, आराधना शर्मा के अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन अवरुद्ध किया गया।

सहायक अध्यापक चिराग माटा नौ जून से लगातार अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। खुजरा की सहायक अध्यापक रेनू यादव, रंगनाथ मिश्रा, अनुदेशक अनिमेष कुमार पांडे, विनय कुमार यादव, देवव्रत चतुर्वेदी के अनुपस्थित मिलने पर वेतन अवरुद्ध कर दिया गया।
पढ़ाई के प्रति शिक्षकों की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
डा. गोरखनाथ पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें