फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हादसे में टेंपो-बाइक सवार नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को करीब साढ़े दस बजे टेंपो और बाइक सवारों में टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम समेत टेंपो, बाइक सवार कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन




जुगैल थाना क्षेत्र के छतरपुरवा गांव निवासी विशाल (28) परिवार की एक महिला और बच्चे के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान महलपुर-चोपन मार्ग पर महलपुर गांव के पास सुबह साढ़े दस बजे तेज रफ्तार टेंपो से टक्कर हो गई। टेंपो भी पलट गया। इस घटना में विशाल को गंभीर चोटें आईं। बाइक सवार महिला और बच्चे को भी चोटें आ गईं। टेंपो सवार पूजा (29) निवासी सेमिया, बीना (21) निवासी घोरिया, कृष्ण कुुमार निवासी घोरिया के साथ तीन अन्य घायल हो गए। कुछ को निजी अस्पताल तो कुछ को सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देख पूजा, बीना, विकास, कृष्ण कुमार व एक अन्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विकास और कृष्ण कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें