सोनभद्रघोरावलडाला। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भैसवार गांव में रविवार की शाम आंधी, बारिश के दौरान बिजली गिरने से नौ लोग झुलस गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाला में भी 20 मिनट तक बारिश हुई।
भैसवार गांव में झुलसे जगदीश आदिवासी, संतोष, विशाल, रोहित, ओमप्रकाश पाल, राधेश्याम, जवाहिर, मुन्ना तथा अंकित को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रविवार को आंधी और बारिश से बचने के लिए भैसवार गांव के सेमरिहवा टोला में बरगद के पेड़ के नीचे इन लोगों ने शरण ली थी। उसी दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए।
डाला क्षेत्र में रविवार की शाम को बारिश हुई। 20 मिनट से अधिक समय तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी लग गया और कच्ची सड़कें कीचड़ से सन गईं। इससे रहवासियों दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोनांचल का तापमान लगातार बढ़ रहा है। छह दिन में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
रविवार को दिन चढ़़ने के साथ ही तापमान बढ़ने लगा। सुबह 11 बजे पारा 28 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस थ्बा। शुक्रवार को न्यूनतम 26.8 और अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था। छह दिनों से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। छह दिन पहले बीते मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दोपहर दो बजे के बाद बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी।