फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डिकी से रुपये उड़ाने के आरोपियों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वर्ष 2022 के अप्रैल और दिसंबर में बाइक की डिकी से लाखों रुपये उड़ाने के दो मामलों में फरार बदमाशाें पर अब न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के बबुरी निवासी कमलेश प्रसाद पांच अप्रैल 2022 को लड़की की शादी के लिए बैंक से रुपये निकालने राॅबर्ट्सगंज पहुंचे थे। उन्होंने
दो लाख रुपये निकालकर डिकी में रखे थे। शीतला चौक के पास डिकी तोड़कर रुपये गायब कर दिए गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। दूसरे मामले में विकास नगर काॅलोनी निवासी ओमप्रकाश पांडेय ने 16 दिसंबर 2022 की दोपहर दो बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। इसे बैग में स्कूटी की डिकी में रखा था।
सब्जी मंडी के पास बदमाशों ने रुपये बैग गायब कर दिए थे। पुलिस ने केस दर्ज किया था। इन दोनों घटनाओं में बिहार के कटिहार जिले के नयाटोला (जुराबगंज) निवासी गुड्डू यादव और अरुण यादव का नाम सामने आया था। आरोपी फरार चल रहे हैं। कोर्ट के आदेशों के बावजूद वे उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने गुड्डू यादव और अरुण यादव पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस इनकी संपत्ति को कुर्क करेगी। कोर्ट के आदेश पर एसआई बृजेश टीम के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार के नयाटोला स्थित उनके घर पहुंची। वहां आरोपी नहीं मिले। इसके बाद नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई गई। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राय ने बताया कि अगर आरोपी उपस्थित नहीं होते हैं तो कोर्ट के आदेश पर दोनों की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें