नामांकन पत्र लेते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : संवाद
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए एक-एक सहित 9 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र लिया। 24 फरवरी को भी पर्चा मिलेगा और प्रत्याशी अपना पर्चा भी दाखिल करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सत्यप्रकाश सिंह ने पर्चा लिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बिंदु यादव एवं महामंत्री पद के लिए राजेंद्र कुमार यादव ने पर्चा लिया। इसके अलावा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए चतुर्भुज शर्मा, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए आशुतोष देव पांडेय ने भी नामांकन पत्र लिया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए चंद्रकला गिरी, सुमन एडवोकेट, मार्तंड प्रताप सिंह एवं रमन कुमार ने नामांकन पत्र लिया है। नामांकन पत्र विक्रय की अंतिम तिथि 24 फरवरी निर्धारित है। प्रत्याशी इसी दिन नामांकन पत्र भी दाखिल कर सकेंगे। चुनाव में सहयोग के लिए प्रदीप कुमार मौर्य , पवन कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह एड, शांति वर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह कुशवाहा एड व राजकुमार सिंह पटेल एड मौजूद रहे।