शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निगाही क्षेत्र ने एक दिन में तीन लाख 510 घन मीटर अधिभार (ओवर बर्डेन/ ओबी) हटाने का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपना पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है। यह एनसीएल के स्थापना वर्ष से अभी तक का किसी भी कोल परियोजना द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इसके पूर्व निगाही क्षेत्र ने 15 अक्टूबर, 2017 को दो लाख 83 हजार 320 घन मीटर अधिभार हटाकर एनसीएल के किसी भी कोयला क्षेत्र द्वारा एक दिन में हटाए गए अधिकतम अधिभार का रिकॉर्ड बनाया था। बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में निगाही क्षेत्र ने लक्ष्य से अधिक 19.59 मिलियन टन कोयला उत्पादन तथा 60.08 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार हटाव के साथ एनसीएल के सर्वश्रेष्ठ कोयला क्षेत्रों मे से एक है।